फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shoot trader robbed 20 kg silver bell

व्यापारी को गोली मार 20 किलो चांदी के घुंघरू लूटे

Tue, 03 May 2016 11:20 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर आगरा रोड पर ग्राम बौहरे के वास के पास बाइक पर साथी के साथ जा रहे व्यापारी को गोली मारकर 20 किलो चांदी के घुंघरू लूट लिए। इस दौरान व्यापारी का साथी भी घायल हो गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यापारी को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


कस्बा बिसावर के मोहल्ला चामड़ वाला के ओमप्रकाश पुत्र नाहर सिंह चांदी के घुंघरू का कारोबार करते हैं। मंगलवार को अपने साथी भूरा पुत्र राजवीर सिंह के साथ बिसावर से वाया सादाबाद होकर बाइक से आगरा जा रहे थे। बाइक भूरा चला रहा था, जबकि ओमप्रकाश घुंघरू का थैला लेकर बाइक पर पीछे बैठे थे।  बताते हैं, बौहरे का वास स्थित एक डिग्री कॉलेज के सामने जैसे ही वे पहुंचे, बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर उनके आगे आ गए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद ओमप्रकाश से थैला छीनने का प्रयास किया। थैला नहीं देेने पर एक बदमाश ने ओमप्रकाश को गोली मार दी। गोली ओमप्रकाश के पेट को रगड़ते हुए निकल गई। इस बीच घुंघरुओं से भरा थैला सड़क पर गिर गया और कुछ घुंघरू सड़क पर बिखर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हें देखते ही बदमाश भाग खड़े हुए। ओमप्रकाश के साथी भूरा ने बताया कि बदमाश भागते समय 19 किलो 750 ग्राम चांदी के घुंघरु भी साथ ले गए। बदमाशों की गोली से घायल ओमप्रकाश को उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक गिरने से भूरा के हाथ में चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र यादव, सीओ सादाबाद नरेंद्र देव मौके पर पहुंचे। बाद में एएसपी राममूर्ति यादव भी वहां आ गए । उन्होंने भूरा और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


बदमाशों ने व्यापारी से लूट की कोशिश की थी। वह उन्हें लूटने में सफल नहीं हो पाए। छीना-झपटी में उनका सामान वहीं बिखर गया, जिसे बदमाश ले नहीं जा सके। मामले में छानबीन चल रही है। जल्द बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राममूरत यादव, एएसपी हाथरस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed