फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shoot five robbers of the tractor robbery

ट्रैक्टर लूटने वाले गिरोह के पांच बदमाश दबोचे

Thu, 01 Mar 2018 09:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 01 Mar 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
 Shoot five robbers of the tractor robbery
प्रतीकात्मक चित्र
एसओजी और हाथरस जंक्शन पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने ट्रैक्टर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचते हुए लूटे गए दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। इनमें से एक हाथरस जंक्शन और एक अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र का है। आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक, फ्रिज, ओवन के अलावा बीते दिनों केशोपुर के पास लूटी गई नकदी और अंगूठी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने पत्रकारों को बताया कि बदमाशों का चोरी के दो ट्रैक्टर और एक बाइक लेकर मथुरा की ओर जाने का इनपुट मिला था। कैलोरा चौराहे पर बदमाशों को दबोचने के लिए एएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह, एसओजी और हाथरस जंक्शन पुलिस को लगाया गया। वाहनों को तिरछा खड़ाकर आरोपियों को रोक लिया।
विज्ञापन


मौके से प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र गिरी निवासीगण छतारी, बुलंदशहर, सुमित सिंह निवासी भोपतपुर, हाथरस जंक्शन, मनोज सिंह निवासी गभाना, अलीगढ़ और महेंद्र सिंह निवासी तुलसीनगर, थाना ताजगंज आगरा हैं। आरोपियों के कब्जे से 25 दिन पहले भोपतपुर से लूटा गया स्वराज ट्रैक्टर और एक महीने पहले अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र से लूटे गए सोनालिका ट्रैक्टर को बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि बन्ना देवी थाना क्षेत्र से ही लूटा गया आयशर ट्रैक्टर भी इनके साथियों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से अलीगढ़ से चोरी की गई बाइक और केशोपुर में एक महिला से लूटे गए 20 हजार रुपये और जेवरातों में से 17.50 हजार रुपये व अंगूठी बरामद हुई है। आरोपियों ने चंद रोज पहले गभाना के  कांशीराम डिग्री कॉलेज से फ्रिज, ओवन आदि चोरी की थी। पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी के मुताबिक ट्रैक्टर लूट की वारदात में आरोपियों के चार साथी राजकुमार, रामपाल निवासीगण रामबाग, आगरा, रिषी निवासी नगला खंगर फिरोजाबाद, पुष्पेंद्र निवासी अतरौली, अलीगढ़ व गजेंद्र निवासी बिजवारी, छाता, जिला मथुरा फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed