भोपाल की युवती को ले आया युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। भोपाल, मध्यप्रदेश में पढ़ रहा नगर निवासी युवक जनवरी में भोपाल की ही रहने वाली युवती को ले आया। शुक्रवार को भोपाल पुलिस कोतवाली आई तथा युवक-युवती की तलाश की लेकिन दोनों में से किसी का पता नहीं चला। यहां तक कि उनके घर वाले घर पर ताला लगा कर चले गये। युवक-युवती अलग-अलग साम्प्रदाय के हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में हिन्दूवादी कोतवाली पहुंच गये। घटना का विरोध करने लगे।
बता दें कि नगर निवासी युवक भोपाल में रह कर पढ़ाई कर रहा है। इस दौरान उसकी पीएचडी कर रही युवती से जान-पहचान हो गई। युवती के घरवालों के अनुसार युवक-युवती को जनवरी में बहला-फुसला कर अपने साथ ले आया। इस बात की रिपोर्ट युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई। शुक्रवार को भोपाल से दरोगा कुशलेन्द्र सिंह यहां आए तथा युवक की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान घर बंद मिला।