{"_id":"57867f824f1c1b027d13eeac","slug":"save-only-those-who-made-the-police-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाने वालों को ही पुलिस ने बनाया अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बचाने वालों को ही पुलिस ने बनाया अपराधी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष को मामला बताती वाल्मीकि महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों के एक दल ने बुधवार को वाल्मीकि बस्ती में जाकर महिलाओं से बातचीत के दौरान बवाल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं की बेइज्जती की गई, मारपीट पथराव कर उन्हें घायल किया गया तो इसकी एफआईआर दोषियों के खिलाफ होनी चाहिये। वाल्मीकि महिला ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी है।
बता दें कि जिलाध्यक्ष के साथ सत्यप्रकाश यादव, उपेंद्र वार्ष्णेय, रामदास वाल्मीकि, बृजेश चौहान, अंशुल सेंगर, प्रेम अग्रवाल आदि ने वाल्मीकि महिलाओं तथा ईद से पहले झगड़े में घायल धोबी से बात की। महिलाओं ने भाजपाइयों को पूरा मामला विस्तार से बताया और कहा कि पुलिस की मदद का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। हमें पीटा गया महिलाओं की बेइज्जती की गई उसकी रिपोर्ट दोषियों के खिलाफ दर्ज करने के स्थान पर निर्दोष वाल्मीकि युवकों के नाम ही कर दी। जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से कहा कि वे तहरीर दें, उच्चाधिकरियों से संपर्क कर मामला दर्ज करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। कई आरोपियों के खिलाफ वाल्मीकि महिला ममता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बवाल के मामले में पुलिस ने दो और किए गिरफ्तार
सिकंदराराऊ। कस्बे में हुए बवाल के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नामजद युवक कृष्णा यादव तथा अमन को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब कि ये कहीं जाने के लिए पंत चौराहे पर खड़े थेे। कोतवाल राजेश्वर त्यागी ने बताया कि कृष्णा के अदालत से वारंट भी चल रहे थे। इसके अतिरिक्त मंगलवार को घटनास्थल कादौैरा करते समय एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने मोहल्ला नौखेल के लोटकूंआ पर दुकानदार क ा मोबाइल चैक किया। मोबाइल में जांच के दौरान पड़ी दोनों सिमों पर फर्जी आईडी पर निकली। इसको लेकर दुकानदार दिलशाद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
भड़काऊ आपत्तिजनक मैसेज को लेकर पुलिस गंभीर
सिकंदराराऊ। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। गलत भड़काऊ मैसेज का आदान-प्रदान करने वाले पुलिस की जांच के दायरे में आ सकते हैं तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई संभव है।