फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sarerah, tamper with teenager, pulled scarf

सरेराह, किशोरी के साथ छेड़छाड़, दुपट्टा खींचा 

Wed, 06 Jun 2018 11:25 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 06 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sarerah, tamper with teenager, pulled scarf
molest
शहर के एक युवक पर उसी के मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।  
विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी के पिता के मुताबिक मोहल्ले का रहने वाला युवक अनमोल गांधी पुत्र रामजीलाल अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। स्कूल और ट्यूशन जाने के दौरान आरोपी का बेटी का पीछा करना और अश्लील कमेंट करना आम है। लोकलाज के डर से बेटी आरोपी की हरकतों को बर्दाश्त कर रही थी।
विज्ञापन


चार जून को बेटी मोहल्ले के पास एक गली से गुजर रही थी तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने बेटी के साथ छेड़छाड़ की और दुपट्टा खींच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की हरकतों के बारे में परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी अनमोन गांधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनोज शर्मा के मुताबिक जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed