{"_id":"5c855878bdec2213e76c1a5c","slug":"rpf-station-will-be-built-at-hathras-city-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर बनेगा आरपीएफ थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर बनेगा आरपीएफ थाना
Mon, 11 Mar 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर अब आने वाले दिनों में सुरक्षा और बढ़ जाएगी, क्योंकि आरपीएफ चौकी को थाने में तब्दील करने की कवायद शुरू हो गई है। पूर्व कमांडेंट के आने के बाद थाना बनाने की योजना तैयार हुई थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। थाना बनाने के लिए आरपीएफ से डाटा मांगा गया है। हाथरस सहित पूरे जोन में जल्द दो आरपीएफ थाने बनेंगे।
बता दें कि मथुरा से कासगंज के बीच 65 किलोमीटर के ट्रैक को ऊर्जीकृत करने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है। ट्रैक के ऊर्जीकृत होने के बाद पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी ट्रेनों की आवाजाही अधिक हो जाएगी। इस कारण सुरक्षा बढ़ना भी लाजमी है। पूर्व में आरपीएफ के कमांडेंट हाथरस सिटी स्टेशन आए थे। आगमन के दौरान शहर के समाजसेवी और रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ चौकी को थाना बनाने की मांग की।
इस बात को ध्यान में रखते हुए हाथरस सिटी स्टेशन पर आरपीएफ चौकी को थाना बनाने की हरी झंडी मिल गई है। हाथरस सिटी स्टेशन से ट्रेनों के संचालन, टिकटों का वितरण सहित अन्य जानकारी मांगी गई है। जल्द हाथरस में आरपीएफ का थाना बनना तय है। थाना बनने के साथ यहां रेलवे पुलिस कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में यहां कर्मियों की कमी है। थाना बनने से यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।