फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RPF dumped two including sea seas from City Railway Station

सिटी रेलवे स्टेशन से समुद्री सीपों सहित आरपीएफ ने दो को दबोचा

Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
RPF dumped two including sea seas from City Railway Station
समुद्री सीपों के साथ आरपीएफ की हिरासत में पकड़े गए दो लोग। - फोटो : अमर उजाला
 आरपीएफ ने सिटी रेलवे स्टेशन पर दो लोगों को समुद्री सीप सहित पकड़ा है। यह सीप इलाहाबाद बांद्रा लखनऊ एक्सप्रसे के जरिए हाथरस मंगवाए गए थे। समुद्री सीप वन विभाग की टीम को सौंप  दिए गए हैं। वन विभाग ने जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया है और बरामद सीपों को अपने कब्जे में ले लिया है।    
विज्ञापन

               
रविवार की दोपहर को बांद्रा लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर हाथरस सिटी स्टेशन पर आरपीएफ के कांस्टेबल प्रदीप पाण्डेय, राजेश कुमार गश्त पर थे। दो व्यक्ति कुछ भारी सामान ले जाते हुए दिखे। शक के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ लिया। जब इन बोरों को खुलवाकर देखा वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह जीवित सीप हैं। आरपीएफ प्रभारी उदयराज ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। पड़ताल के बाद बरामद एक हजार 55 सीपों को वन दरोगा हरी सिंह के सुपर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ के अनुसार पकड़े गए लोगों ने अपने नाम जितेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी त्रिपुरारी नगर व पूरन सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी नगला दुर्जी बताए हैं।  इस मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग भी हरकत में आया। वन विभाग ने  सीप जब्त कर लिए हैं और इन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed