फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   robbers looted a jweller

सर्राफ को घायल कर लाखों के जेवरात लूटे

Mon, 26 Oct 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस Updated Mon, 26 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में जलेसर रोड स्थित मेटल फैक्ट्री से हुई 70 लाख रुपये की डकैती का खुलासा अभी तक हो भी नहीं सका थका कि शहर के व्यस्त इलाके में बदमाशों ने फायरिंग कर एक सर्राफ का थैला लूट लिया। लूट के शिकार सर्राफ के मुताबिक इस थैले में आठ से दस लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी थी। लूट की खबर पर कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी और एडीशनल एसपी भी पहुंचे। देर रात तक पुलिस सर्राफ को लेकर लुटेरों को तलाश कर रही थी। रात तक कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन



नयागंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी में लखमी चंद्र सर्राफ की सोने-चांदी की दुकान है। दुकान से महज 100 मीटर की दूरी पर सूपान गली में उनका घर है। वह हर रोज शाम सवा सात बजे दुकान बंद कर घर लौटते हैं। सोमवार शाम को भी वह दुकान से जेवरातों को थैले में लेकर स्कूटी से घर आ रहे थे। लाइट न आने के कारण गली में अंधेरा था। घर से कुछ कदम की दूरी पर सर्राफ का इंतजार कर रहे चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। दो अन्य बदमाश दो बाइकों पर डिब्बा वाली गली की ओर खड़े थे। बदमाशों ने थैला छीनने की कोशिश की और लखमी चंद्र सर्राफ ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने सर्राफ को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और हवा में चार फायर किए, जिससे सर्राफ दहशत में आ गए। बदमाश थैला लूटकर बाकी साथियों के साथ बाइक पर डिब्बा वाली गली की ओर भाग निकले। पूरी घटना के दौरान उनके पड़ोसी और दुकानदार महज तमाशबीन बने रहे और न ही किसी ने सर्राफ को बदमाशों से बचाने की कोशिश की। बदमाशों के भाग जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। सर्राफा एसोसिएशन के मोहनलाल सर्राफ और सपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली का सारा फोर्स सूपान गली में नजर आया। दारोगा विपिन यादव के साथ लखमी चंद्र सर्राफ और उनके बेटे नितिन को लुटेरों की खोज में भेजा गया। आला पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर लूट की जानकारी की। एसपी के निर्देश पर लूट का खुलासा करने के लिए कई टीमे बना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों की धर-पकड़ के लिए जिले भर में नाकाबंदी करा दी गई है। पुलिस टीमें बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
- राजेश पांडेय, सीओ सिटी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed