फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus collided with tempo, two killed, six wounded

रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मारी, दो की मौत, छह घायल

Mon, 12 Nov 2018 11:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)। Updated Mon, 12 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with tempo, two killed, six wounded
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो। - फोटो : Amar Ujala
सोमवार की सुबह हाइवे पर ग्राम बरसै के निकट हाथरस से आ रही रोडवेज बस ने सासनी से यात्री लेकर जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में किशोरी एवं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एबीजी अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना की रिपोर्ट  मृतका दुर्गेश के भाई घनश्याम सिंह ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बरसै के निकट सोमवार की सुबह करीब 9 बजे सासनी से टेंपो चालक यात्री लेकर हाथरस जा रहा था। टेंपो में अधिकांश विद्यार्थी थे। टेंपो जैसे ही ग्राम बरसै के निकट पहुंचा, वैसे ही आगरा से यात्री लेकर अलीगढ़ की ओर जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कुमारी दुर्गेश पुत्री कंचन सिंह निवासी जरैया एवं राकेश पुत्र तिलक पाल सिंह निवासी भोपतपुुर अलीगढ़ हाल निवासी इगलास रोड सासनी की मौके पर ही मौत हो गई।
 टेंपो में बैठे  विवेक पुत्र संजय, गणेश पुत्र सतीश चंद्र निवासी भूतपुरा, धीरज पुत्र फतेह सिंह निवासी नानऊ रोड सासनी, आयुष उर्फ बिट्टू पुत्र संतोष   निवासी रूदायन एवं टेंपो चालक महीपाल पुत्र किशन लाल निवासी बिर्रा, नरेंद्र पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घायलों का प्राथमिक उपचार एबीजी अस्पताल में कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अन्य स्थान पर भेजा गया है। घायलों की हालात चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट एवं सासनी पुलिस तथा एसडीएम नीतीश कुमार सिंह मौके पर आ गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed