{"_id":"eca139a6d6a51b97dcad50cbc4e8bfe2","slug":"road-accident-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
hathras
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस (ब्यूरो)। चंदपा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नगला भुस के पास एक टेंपो को पीछे से ट्रैक्टर ने रौंद दिया। संटीकरा के तीन भाई और कुछ ग्रामीण इस टेंपों में बारात के साथ हाथरस गए थे और सुबह पांच बजे लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर ही एक भाई ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे भाई को नाजुक हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में कप्तान सिंह पुत्र रमन सिंह ने कहा है कि टेंपों में उनके अलावा उनके भाई कोमल सिंह और दीवान सिंह भी मौजूद थे। हादसे में कोमल सिंह की मौत हो गई और दीवान सिंह को रेफर कर दिया गया है। उन्होंने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के विरुद्ध मृतक के भाई कप्तान सिंह की शिकायत पर धारा 279, 337, 338 और 304(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोमल सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसे के बाद गांव संटीकरा में मातम पसरा है और कई घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। दीवान सिंह की हालत भी नाजुक है। गांव के लोगों का कहना है कि नगला भुस पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिए।