{"_id":"157a15fda4c949ce8653a813b6a25019","slug":"road-accident-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बोलेरो ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बोलेरो ने रौंदा, मौत
hathras
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बाईपास पर गांव बाद अठवरिया के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार की युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बुआ के यहां रहकर मधुमक्खी पालन कर रहा था और फूफा की बाइक लेकर शहर आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर उसे बोलेरो ने रौंद दिया।
मुरैना निवासी राहुल के पिता दिलीप कुमार की दो सगी बहनों की शादी वाद अठवरिया में हुई है। राहुल (23) पिछले एक साल से अपनी बुआ के यहां रह रहा था। हादसा गांव से कुछ ही दूरी पर बाईपास पर हुआ। राहुल के फुफेरे भाई विकास यादव को किसी ने हादसे की खबर दी। विकास जैसे ही मौके पर पहुंचे, अपने भाई को घायल देख उनके होश उड़ गए। परिजनों को हादसे की जानकारी फोन पर देने के बाद वह एक मित्र के साथ राहुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राहुल को देखकर डॉक्टराें ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। विकास ने अपने परिजनों को राहुल की मौत की खबर फोन से दी। थाना हाथरस गेट पुलिस को हादसे की जानकारी देर से हुई। अस्पताल पहुंची थाना पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में ले लिया। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।