फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Republic Day Winter poor woman's death

गणतंत्र दिवस पर सर्दी से गरीब महिला की मौत

Thu, 28 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। गरीब और भूखे लोगों के लिए सर्दी जानलेवा हो चुकी है। 26 जनवरी को 67 वें गणतंत्र दिवस पर एक गरीब महिला ने सर्दी के कारण दम तोड़ दिया। वह बागला कॉलेज के पास प्रोफेसर कॉलोनी में जिस कोठरी में अपने परिवार के साथ गुजर-बसर कर रही थी, उस पर छत नहीं थी और एक तिरपाल डालकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की गई थी। 

गणतंत्र दिवस की शाम को चंचल देवी(40) पत्नी चरन सिंह की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक सर्दी के कारण उसे दिल का दौरा पड़ गया था। हालत बिगड़ने के बाद परिजन किसी तरह उसे जिला अस्पताल ले जा सके, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। उसका मजदूर पति और छोटे बच्चे बिलखते रह गए। कुछ समाजसेवियों ने चंदा कर महिला का अंतिम संस्कार कराया। ठंड से महिला की मौत प्रशासन तक भी पहुंची। कहा गया कि मदद मांगने पर दी जाएगी। महिला के परिजन अगर मुआवजे की मांग करेंगे तो यह सुनिश्चित करने के बाद कि महिला की मौत प्रकृति के कोप से हुई है, मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed