फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report on fraud at bank manager

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Thu, 22 Jun 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Thu, 22 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Report on fraud at bank manager
fraud
कस्बा निवासी शाहिद खं ने कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ बड़ौदा   के स्थानीय शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप है कि वह अपने आवास पर जेके स्क्रैप ट्रेडर्स फर्म संचालित करता है। इसमें पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का कार्य होता है। उसकी पंजीकृत फर्म का बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। उसने 8 दिसंबर 2016 को लोन लेने लिए आवेदन किया था। प्रबंधक ने लोन आवेदन पत्र पर मेरे व गारंटर के हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। शाखा प्रबंधक ने कागजी कार्रवाई के नाम पर 20 हजार रुपये मांग की।


उसने अगले दिन प्रबंधक को 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद प्रबंधक ने उसकी फर्म के नाम से नया खाता खुलवाकर 4.95 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर उसका स्टेटमेंट भी दे दिया।  आरोप है कि प्रबंधक ने 30 हजार रुपये और मांगे। रुपये न देने की बात पर उन्होंने बहाना बनाकर स्टेटमेंट वापस ले लिया। 23 फरवरी 2017 को फिर से रुपये मांगने पर मना किया तो प्रबंधक ने गाली गलौज कर उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed