{"_id":"cba37a857268f11060a020a7cd7be53c","slug":"report-against-vinod-upadhayay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद उपाध्याय पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनोद उपाध्याय पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा
hathras
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय पर हुए हमले के प्रकरण को लेकर दूसरे पक्ष ने भी मंगलवार को कोतवाली सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज करा दिया। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पीएसओ और एक अन्य व्यक्ति को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाड़ी में टक्कर मारने के बाद मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस दोनाें पक्षों की रिपोर्ट की गहनता से जांच कर रही है।
बता दें कि सोमवार की शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के पीएसओ ने वीरेंद्र और जुगेंद्र निवासी गांव नगला बिहारी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हमले में पीएसओ इंद्रपाल घायल हो गया था। अब इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से वीरेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने भतीजे जुगेंद्र के साथ अलीगढ़ से सपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के चुनाव प्रचार से लौट रहे थे। पंत चौराहे पर उनकी बोलेरो गाड़ी मेें जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। फलस्वरुप उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर उनके साथ चल रहे लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
रिपोर्ट ओएसडी इंद्रपाल, चंद्रभान निवासी गांव माढ़ी थाना हसायन समेत पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। सीओ डीके वालियान के अनुसार दोनों पक्ष की रिपोर्ट की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।