फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rape with Three years old child in hathras

हाथरस में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म 

Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rape with Three years old child in hathras
Child Rape - फोटो : Demo Photo
चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तीन साल की बच्ची को उसके दरवाजे से सरसों के खेत में ले जाकर एक किशोर ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर शौच को गईं गांव की दो महिलाएं दौड़कर मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता किसान हैं। वह सोमवार दोपहर बकरियों को चराने के लिए घर से दूर ले गए थे। घर में बच्ची, उसकी मां, एक भाई व बहन मौजूद थे। पीड़िता के पिता के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे बच्ची की मां घर के बाहर गोबर से लीप रही थी। यह बच्ची वहीं खेल रही थी। इस बीच उसे एक किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ घर से दूर सरसों के खेत में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शौच को गई गांव की दो महिलाओं ने बच्ची की चीख सुनी तो भागकर मौके पर पहुंचीं। आरोपी ने महिलाओं को बताया कि वह इस बच्ची का भाई है। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। महिलाएं घायल बच्ची को लेकर उसके घर पहुंची। बच्ची के साथ आरोपी ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। उसके खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रही थी। परिजनों ने काफी देर तक उससे आरोपी के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन बच्ची कुछ भी नहीं बता सकी। वहीं उसे घर लाने वाली गांव की महिलाओं ने परिजनों को बताया कि आरोपी की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने यूपी 100 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर चंदपा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। साथ ही वह आरोपी की तलाश में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं से आरोपी का हुलिया पता करने के बाद पुलिस गांव के दूसरे लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सूचना पाकर एसपी, एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। महिला थाने की पुलिस को भी महिलाओं से पूछताछ के लिए बुलाया गया है।



अभी तक की जांच में बच्ची के कपड़ों पर खून के धब्बे नहीं मिले हैं। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--घुले सुशील, एसपी--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed