दुष्कर्म पीड़ित विवाहिता को जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानूनी कार्रवाई करने के बजाय ससुरालियों ने आरोपी से पैसा लेकर समझौता कर लिया। जब पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो ससुरालियों ने आरोपी युवक व उसके परिजनों के साथ मिलकर उसे जिंदा जला कर मार डाला। इसके बाद वे फरार हो गए। सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन की शादी करीब दो वर्ष पूर्व की थी। गुरुवार को उसकी बहन के सास-ससुर अपनी बेटी के यहां गए हुए थे। उसका बहनोई भी घर से बाहर था। इसी दौरान एक पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर बहन के साथ दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर उसकी बहन ने घटना के बारे में जानकारी दी। उसने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन लोगों ने चुप रहने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर वह चुप नहीं रहा तो अच्छा नहीं होगा।
इसके अगले दिन उसके सास व ससुर वापस आ गए। उनको भी पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी सास व ससुर उसके साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चल दिए। इसी दौरान आरोपी व उसके परिजनों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और धमकाकर घर वापस भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके ससुराली जनों को पैसा देकर समझौता कर लिया। लेकिन पीड़िता इस समझौते से राजी नहीं थी। वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती थी।
जब उसने अपने ससुराली जनों व आरोपी की बात नहीं मानी तो इन सभी ने उसको घर में बंद कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सादाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस दल मौके पर पहुंच गए।
----------
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें भी दी जा रही हैं।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी हाथरस