फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rameshwar 's eyes were fixed on the surrender in court

रामेश्वर के कोर्ट में सरेंडर पर टिकी रहीं नजरें 

Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। तीन साल पहले सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के बेटे रजत अग्रवाल पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद शनिवार को दिनभर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय के कोर्ट में सरेंडर करने पर नजरे टिकीं रहीं। हालांकि रामेश्वर उपाध्याय ने सरेंडर नहीं किया। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनके अनुज जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय इस मामले में कानूनी राय मशविरा ले रहे हैं और इसके बाद ही कोई कदम उठाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद शनिवार को पांचों आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की कोशिश नहीं की, जबकि पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा था कि गिरफ्तारी नहीं होने पर दबिश दी जाएगी। 
विज्ञापन


उपाध्याय के परिजन इस मामले में कानूनी राय-मशविरा ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह अभी रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे, लेकिन रामेश्वर के विरुद्ध साजिश रचने वालों को आसानी से नहीं छोड़ा जाएगा। मालूम हो कि सादाबाद के सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल के पुत्र रजत अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में दर्ज मुकदमे में रामेश्वर उपाध्याय समेत पांच आरोपियों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके आधार पर जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी ने शुक्रवार को रामेश्वर की गिरफ्तारी के लिए उनके आगरा रोड स्थित आवास पर दबिश दी थी। इसके बाद बसपाइयों ने जमकर हंगामा किया था और कोतवाली का घेराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed