फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Racket of cracker traders here

पटाखा कारोबारियों के यहां छापेमारी

Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सादाबाद) हाथरस। Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Racket of cracker traders here
सादाबाद में हाथरस रोड पर पटाखा विक्रेता से पूछताछ करतीं एसडीएम। - फोटो : Amar Ujala
 बदायूं की पटाखा फैक्ट्री में हुए जबर्दस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत की घटना के बाद जिला प्रशासन ने जिले में चल रही पटाखा फैक्ट्रियों, निर्माण इकाइयों और पटाखे के थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को सादाबाद में एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने पुलिस प्रशासन के साथ छह पटाखा विक्रेता और निर्माणकर्ताओं के यहां छापे मारे, जिससे पटाखा विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन


एसडीएम ने गांव कजरौठी में राजवीर सिंह और देवेंद्र कुमार के यहां छापा मारा। दोनों के यहां आतिशबाजी बनाने का काम होते हुए मिला। मौके पर दोनों विक्रेताओं ने आतिशबाजी बनाने के लाइसेंस भी दिखाए। एसडीएम ने कहा कि नियमों के मुताबिक ही आतिशबाजी का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन


मथुरा रोड पर रवींद्र कुमार और बहादुर सिंह की दुकानों का निरीक्षण किया गया। रवींद्र पर आतिशबाजी निर्माण और बहादुर पर आतिशबाजी विक्रय का लाइसेंस मिला। लाइसेंस गांव कजरौठी में आतिशबाजी निर्माण और विक्रय का था, लेकिन आतिशबाजी का निर्माण और विक्रय मथुरा रोड पर हो रहा था। इस पर एसडीएम ने नियमानुसार कजरौठी जाकर ही निर्माण और विक्रय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद नगर में हाथरस रोड पर राकेश कुमार के यहां छापा मारा गया तो विक्रेता ने क्रय-विक्रय का लाइसेंस दिखाया, लेकिन जब दुकान का निरीक्षण किया गया तो अंदर आतिशबाजी निर्माण से संबंधित सामग्री मिली। इस पर एसडीएम ने निर्माण सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। बिजलीघर रोड पर आबादी के बीच चल रही किशन गोपाल की दुकान पर भी एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि आबादी के बीच आतिशबाजी की दुकान नहीं चलाई जाए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शशिप्रकाश शर्मा और राजस्व निरीक्षक डीसी पौरुष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed