{"_id":"574f2d9c4f1c1b4366108f5e","slug":"quarrel-due-to-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, जमकर पथराव
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
quarrel in Hathras
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। इगलास अड्डे पर एक प्लॉट में बुधवार दोपहर को क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक की पिटाई के बाद पैदा हुए विवाद में बड़ा रूप ले लिया। अतिसंवेदनशील पत्थरवाली रोड पर रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। मौके पर सदर कोतवाली और थाना हाथरस गेट पुलिस ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई घरों में तलाशी ली। पुलिस की घंटे भर की मशक्कत के बाद हालात सामान्य हो सके। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। आरोपी फरार हैं।
पत्थरवाली रोड पर इलियास का घर है। इलियास के बेटे कामिल और अखलाक इगलास अड्डा स्थित एक प्लॉट पर क्रिकेट खेल रहे थे तभी उनका विवाद इगलास अड्डा निवासी आरोपियों से हो गया। इलियास का कहना है कि आरोपियों ने दोपहर को विवाद शांत होने के बाद भी रात को उनके घर चढ़ाई कर दी और मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाें पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके एक घंटे बाद आरोपी फिर इलियास के घर पहुंच गए।
इलियास के भाई मधुगढ़ी में रहते हैं। वह जब तक उसे बचाने पहुंचे, जमकर मारपीट हो चुकी थी। दोनों पक्षों के इकट्ठा होने पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी पक्ष भाग निकला। मारपीट में पीड़ित पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ज्यादातर ने प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार कराया है। एसओ गेट केपी सिंह का कहना है कि पीड़ित इलियास की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।