जाम लगाने पर 175 लोगों के विरुद्ध मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बाईपास पर हतीसा के पास 17 फरवरी को हुए सड़क हादसे के बाद वाद अठवरिया के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। इस दौरान जमकर वाहनों के साथ तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में हाथरस गेट पुलिस ने अपनी तरफ से 175 लोगों के विरुद्ध धारा 141, 147, 353, 427, 341, 336, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में से 25 नामजद हैं।
इसके अलावा अलीगढ़ के नौरंगाबाद इलाके के निवासी अशोक अग्रवाल पुत्र रामगोपाल अग्रवाल ने भी ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आगरा से अलीगढ़ आते हुए अशोक अग्रवाल की गाड़ी जाम में फंस गई थी। आरोपियों ने उनकी कार की हेड लाइट औरशीशे तोड़ दिए थे और बोनट पर पथराव किया था। मालूम हो कि 17 फरवरी को हुए सड़क हादसे में किसी वाहन ने बाइक सवार महावीर सिंह पुत्र देवीराम निवासी बाद अठवरिया को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने को कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। एसडीएम केहरी सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। देर तक ग्रामीणों के मान-मनौव्वल के बाद जाम खुल सका था।