{"_id":"0b43613f8b9c2fb8b4c81efdf8b60918","slug":"protest-on-electric-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दफ्तर पर हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली दफ्तर पर हंगामा, नारेबाजी
hathras
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। लाखों के बकाए पर गांव की बिजली गुल करने से गुस्साए मुरसान क्षेत्र के कई गांवो के ग्रामीणों ने सोमवार को ओढ़पुरा बिजली दफ्तर पर जमकर हंगामा काटा। यहां ग्रामीणों ने विभागीय अफसराें पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। गुस्साए किसानों ने दफ्तर का मेनगेट बंद कर दिया और कट आउट निकालकर दफ्तर की बिजली को भी गुल कर दिया।
एक तरफ बिजली विभाग बकाया वसूली को लेकर सख्त होता जा रहा है तो दूसरी तरफ गांव की बिजली गुल किए जाने से किसानों की फसलें नलकूप न चल पाने के कारण सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं, जिससे किसानों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मुरसान क्षेत्र के गांव कुंवरपुर, नगला हेमा, फरसौटी आदि कई अन्य गांवो के ग्रामीण और किसान काफी संख्या में ओढ़पुरा बिजली दफ्तर पर पहुंच गए। यहां इन किसानों ने दफ्तर के मेनगेट को बंद कर दिया और कट आउट निकालकर दफ्तर की सप्लाई को ठप कर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। किसानों का आरोप था विभाग की मनमानी की वजह से खून पसीने से सींची हुई फसल सिंचाई के अभाव में सूखकर बर्बाद हो रही है। जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा हैं, उनकी बिजली को भी गुल कर दिया गया है। विभाग उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने पर उतारू है। किसी तरह अधिकारियों के समझाने किसान शांत हुए।