{"_id":"6accf0dce31bbfb655078532","slug":"accused-arrested-for-firing-at-a-young-man-with-a-country-made-pistol-roorkee-news-c-5-1-drn1046-1088646-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक पर तमंचे से फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक पर तमंचे से फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिल से घर लौट रहे युवक पर दिनदहाड़े तमंचे से फायरिंग की वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा कलां गांव निवासी सुमित कुमार ने तहरीर में बताया था कि, उनका भाई रामकेश 9 अक्तूबर की दोपहर करीब 2 बजे शुगर मिल से लौटते समय जब गोल चौराहे के पास पहुंचा तो यहां पहले से मौजूद आरोपी रितिक निवासी निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, पारस निवासी सीमली, लक्सर और एक अज्ञात नकाबपोश ने उसे रोक लिया।
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। रामकेश ने विरोध किया तो आरोप है कि आरोपी रितिक ने तमंचे से उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान एक आरोपी के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम सोमवार को बताए गए स्थान से मुख्य आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।