फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Power team assault, woman alleged for molestation

विद्युत टीम से मारपीट, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 28 Dec 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सासनी।  (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो  सासनी।  (हाथरस)। Updated Thu, 28 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Power team assault, woman alleged for molestation
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
कस्बा में मीटर लगाने बाली टीम के लोगों ने कुछ लोगों पर रामलीला मैदान में मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, कुछ महिलाओं ने विद्युत  टीम पर सामान चोरी करने एवं छेड़छाड़ के आरोपों की पुलिस को शिकायत सौंपी है। 
विज्ञापन


विद्युत मीटर लगाने वाले कर्मचारी रिषी कुमार सैनी आदि का आरोप है कि बुधवार को करीब एक बजे रामलीला मैदान और भूसी खाना में मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बृजेश कुमार नामक युवक ने हमें धमकाते हुए गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। उनके साथ तीन चार अन्य लोग भी थे।
विज्ञापन


हमने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक नहीं मानी और मारपीट कर वहां से भग गए। दूसरी तरफ  मोहल्ला बबूलगंज की एक महिला और अन्य मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि बिजली वाले अवैध वसूली कर मीटर लगाने का काम कर रहे थे। घर में घुस कर महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। नियमानुसार मीटर घर के बाहर लगने चाहिए, जबकि मीटर कर्मचारी जबरन घर में घुसकर अभद्रता कर रहे थे। इन लोगों द्वारा जाती सूचक शब्द भी बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर महिलाओं ने मीटर कर्मचारियों को फटकार कर भगाया उसी दौरान बृजेश कुमार आदि लोग आ गये जिन्होंने बीच बचाव किया। इस कारण मीटर लगाने वाले आरोप लगा रहे है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि दोंनों ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed