{"_id":"58a33a2f4f1c1b564fd84768","slug":"police-vehicles-stand-to-threaten-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्टैंड संचालक को पुलिस की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन स्टैंड संचालक को पुलिस की धमकी
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर वाहन स्टैंड का संचालन खुद रेलवे के सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को अब पुलिस की दबंगई का डर सता रहा है। पुलिसकर्मी स्टैंड में बिना शुल्क दिए अपने वाहन खड़ा करना चाहते हैं लेकिन रेलवे इसकी इजाजत नहीं देता।
नतीजा, पुलिसकर्मी कर्मचारियों को अंजाम भुगतने की धमकी तक दे रहे हैं। डरे-सहमे कर्मचारियों ने डीआरएम के अलावा जीआरपी के एसएसपी और आरपीएफ के कमांडेंट को शिकायत की है।
शिकायत के बाद से ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।
इस मामले में जल्द ही जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। इस मामले में कोई भी अधिकारी साफ तौर पर कुछ भी कहने को तो तैयार नहीं है। सिटी स्टेशन के वाहन स्टैंड का कुछ समय पहले तक ठेका उठाया जाता था। ठेकेदार की शिकायतों के बाद रेलवे ने इसे खुद चलाने का निर्णय लिया और पार्सल को ले जाने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी।
विज्ञापन
स्टैंड पर पुलिसकर्मियों के वाहन भी खड़ा होते हैं। ज्यादातर पुलिसकर्मी अपने चार पहिया वाहन से आते-जाते हैं। ये वाहन काफी जगह लेते हैं। इसके बावजूद वह शुल्क देना नहीं चाहते, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झिकझिक हो रही है। पुलिसकर्मियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी तो कर्मचारियों ने भी इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी है।