{"_id":"5b6206924f1c1b6f668b6b85","slug":"police-rescue-a-girl-from-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को जबरन साथ ले जा रहे थे परिजन, पुलिस ने कराया मुक्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को जबरन साथ ले जा रहे थे परिजन, पुलिस ने कराया मुक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद (हाथरस)।
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सादाबाद पुलिस ने आगरा से मिली सूचना के आधार पर आगरा से अपहरण कर ले जाई जा रही एक युवती को मुक्त कराया। उसके परिजन ही उसे जबरन अपने साथ लाल रंग की गाड़ी में लेकर हाथरस जा रहे थे। थोड़ी देर बाद ही आगरा के एत्माउद्दौला थाने की पुलिस इस युवती व अन्य लोगों को अपने साथ ले गई।
हुआ यूं की आगरा पुलिस कंट्रोल रूम से सादाबाद थाने के यह जानकारी मिली कि आगरा से एक युवती को कुछ लोग जबरन लाल रंग की गाड़ी में लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और गाड़ी को रोक लिया। बताते हैं कि इस गाड़ी में उक्त युवती के ही परिजन सवार थे। पूछने पर इस युवती का कहना था कि उसके परिजन उसे जबरन लेकर जा रहे हैं, जबकि वह एक साल पहले ही प्रेमी से शादी कर चुकी है।
कोतवाली सादाबाद पुलिस का कहना है कि इस लड़की व अन्य लोगो ंको एत्माउद्दौला पुलिस अपने साथ ले गई है। उन्होंने तो केवल आगरा पुलिस की मदद की है। इधर, इस पूरे मामले में बताते हैं कि शहर के अल्पसंख्यक आबादी वाले इलाके की यह युवती रविवार की रात्रि में एकाएक घर से गायब हो गई थी। बताते हैं कि इसका मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही धर्म के हैं। यह युवती अपने प्रेमी के साथ आगरा चली गई थी।
विज्ञापन
इसकी सूचना जब उसके परिजनों को मिली तो यह लोग आगरा पहुंच गए। यह लोग जब इस युवती को उसकी इच्छा के खिलाफ अपने साथ लेकर आ रहे थे तो किसी ने आगरा पुलिस को यह सूचना दे दी कि लड़की को अपहरण करके कुछ लोग हाथरस ले जा रहे हैं। इस पर एत्माउद्दौला पुलिस उनके पीछे लग गई। इससे पहले ही सादाबाद पुलिस ने इस लड़की को बरामद कर लिया।