फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police ran after midnight bolero

आधी रात को बोलेरो के पीछे दौड़ी पुलिस

Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Police ran after midnight bolero
police - फोटो : File photo
सदर कोतवाली पुलिस को आगरा में तैनात एक सिपाही की बोलेरो ने ढाई घंटे तक छकाया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया और उसमें सवार सिपाही के बेटे और अन्य युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस रात को एक बजे के करीब किला स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। तभी उसे वहां शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई एक बोलेरो दिखाई दी। इस पर नंबर अंकित नहीं था और खिड़कियों पर पर्दा लगा हुआ था। कार के आगे-पीछे के शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने जब ड्राइवर से उतरने को कहा तो उसने अचानक ही बोलेरो दौड़ा दी।
विज्ञापन


इससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बोलेरो का पीछा शुरू कर दिया। आरोपी कार को पहले जलेसर रोड ले गए। वहां से चामड़ गेट होते हुए आगरा रोड पर मीतई तक जा पहुंचे। जब उन्हें पुलिस को चकमा देने का भरोसा हो गया। तब वह लौटे और नयागंज में एक मकान के बाहर बोलेरो खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाल मनोज शर्मा ने सभी कोबरा मोबाइल को वायरलैस पर सूचित कर बोलेरो ढूंढने में लगा दिया। शहर के नयागंज में बोलेरो मिलने पर उसे कब्जे में ले लिया गया। एक युवक को कार से और उसके साथी को नयागंज स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल की छत से पकड़ा गया। पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू कर दी गई।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी सिपाही का बेटा है और हाथरस में ही एक कॉलोनी में रहता है। वहीं, उसका साथी दूसरी कॉलोनी में रहता है। बोलेरो एक साल से ज्यादा पुरानी है, लेकिन उसने अभी तक कार का पंजीकरण नहीं कराया गया है। इससे पहले भी यही बोलेरो दो बार सीज हो चुकी है। कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया था।


कार की तलाशी में बीयर की कैन मिली है। ऐसा लगता है कि आरोपी गलत इरादे से वहां खड़े थे। कार को सीज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 64 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed