{"_id":"5a944c434f1c1b4f588baf23","slug":"police-prize-money-of-10-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 10 हजार का इनामी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 10 हजार का इनामी दबोचा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते सालों में लूट, जानलेवा हमले आदि की कई वारदातों में शामिल रहा है। उस पर गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
आरोपी मुकेश यादव सिकंदराराऊ के बरामई गांव का रहने वाला है और जुलाई 2016 में रोडवेज बस लूट में शामिल रहा था। वह बीते कई महीने से गैंगस्टर में वांछित चल रहा था।
एसपी घुले सुशील ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिसंबर 2017 में आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस तभी से इनामी बदमाश को पकड़ने की कोशिश में थी। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस ने बरामई बंबे के पास आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
वहीं आरोपी ने कहा कि उसे बेवजह गिरफ्तार किया गया है। उसकी बेटी की शादी तय होने वाली है। पुलिस के उसे गिरफ्तार कर लेने से शादी में देरी होगी। खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ मनोज शर्मा, एसआई ललित शर्मा, शीलेश कुमार आदि मौजूद रहे।