फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police found the inspector will speak

एसपी से मिल अपनी बात रखेंगे दरोगा

Sun, 31 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। सादाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान विधायक से भिड़ने वाले दरोगा बलवीर जल्द ही जिले के कप्तान डॉ. एस चन्नप्पा से मिलकर अपनी बात रखेंगे। दरोगा का कहना है कि विधायक से विवाद के बाद भी वह अपने आरोपों पर कायम हैं। 

अभी तक एसपी ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। विधायक से विवाद के बाद दरोगा अलग-थलग पड़ गए हैं और महकमे के लोग इस लड़ाई को उनकी व्यक्तिगत लड़ाई बता रहे हैं। जबकि दरोगा का कहना है कि वह एसपी के कहने पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। मालूम हो कि शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक टैंपो का चालान करने पर विधायक देवेंद्र अग्रवाल और दरेागा बलवीर के बीच विवाद हो गया था। दरेागा ने विधायक पर गाली-गलौज का आरोप लगाया था। वहीं विधायक ने दरोगा पर गाली दिए जाने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की थी। दरोगा भी अब एसपी से मिलकर अपना पक्ष रखने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed