{"_id":"5b4f80064f1c1b6e118b45cd","slug":"police-encounter-three-bumpers-after-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए तीन बदमाश। इनके बारे में जानकारी देते एसपी सुशील घुले।
- फोटो : Amar Ujala
हाथरस सदर और हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से मुठभेड़ के बाद मथुरा रोड पर बंबा पटरी से 3 बदमाशों को पकड़ा है। इन बदमाशों लूट व चोरी के जेवरात, नकदी के अलावा वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें, असलाह आदि भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मथुरा रोड बंबा की पटरी के निकट बैठे किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। हाथरस गेट व हाथरस कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से वहां दबिश दी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इन तीनों ने अपने नाम चंद्रपाल पुत्र देवीराम निवासी गली नंबर एक पला साहिबाबाद थाना सासनी गेट अलीगढ़, कपिल उर्फ छोटे पुत्र सोमवीर निवासी जवां अलीगढ़ व शिवा पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव अतरौली थाना भोजपुर गाजियाबाद बताए हैं। पुलिस को इनके पास से दो तमंचे, दो बाइकें, छुरा आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी सुशील घुले ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी कि पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी हैं। इन बदमाशों ने सोमवार की रात मैक्स पिकअप गाड़ी केे चालक से लूटपाट की थी। इसके अलावा चंदपा में रोहई रोड पर एक महिला व युवक के साथ लूटपाट की थी। सहपऊ, सासनी सहित कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत इलाहाबाद बैंक में भी इन बदमाशों ने लॉकर आदि तोड़ने का प्रयास किया था।
इस गिरोह के पकड़े जाने पर उन्होंने पुलिस टीम इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक जसपाल सिंह पंवार, हाथरस गेट के एसआई रमाकांत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।