{"_id":"572e2b124f1c1b470d5cd044","slug":"plan-cheated-in-the-name-of-millions-of-diwyangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना के नाम पर दिव्यांगों से लाखों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योजना के नाम पर दिव्यांगों से लाखों ठगे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ठगी के मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे दिव्यांगजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पात्रों तक नहीं पहुंच रहा। यही कारण है कि जरूरतमंद लोग दलालों की बातों में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। सैकड़ों दिव्यांगों को ऐसे ही लोगों ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठग लिया। ठगी का पता चलने पर कई दिव्यांग युवक इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विकलांग जन कल्याण यूनियन एवं विकलांग शोषण मुक्ति संस्थान ने इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कहा है कि दो युवक, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर सैकड़ों दिव्यांगों के साथ ठगी की है। प्रत्येक को जिला विकलांग कल्याण बोर्ड से 50 हजार रुपये दिलाने का भरोसा दिलाया गया था। इसकी एवज में प्रत्येक से 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक लिए गए। ठगी के शिकार दिव्यांगों में ज्यादातर हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर और जलालपुर के हैं। संस्थान के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव के नेतृत्व में दिव्यांग सदर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी खुद को पत्रकार बताकर ठगी कर रहे हैं। वे उनकी संस्था रावत शिक्षा समिति को भी बदनाम कर रहे हैं। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।