{"_id":"5ad8d7f84f1c1bb56a8b503c","slug":"pistol-in-the-waist-goes-relatives-of-the-groom-injure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर में लगी पिस्टल चली, दूल्हे का रिश्तेदार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमर में लगी पिस्टल चली, दूल्हे का रिश्तेदार घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान में एक शादी समारोह में दूल्हे के नजदीकी रिश्तेदार ने पहले जमकर हर्ष फायरिंग की। इसके बाद उसने कमर में पिस्टल लगा ली। किसी तरह पिस्टल चल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे फरीदाबाद ले गए। मुरसान पुलिस लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है। मालूम हो कि इससे पहले सिकंदराराऊ में भी हर्ष फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
समारोह में मौजूद लोगों के मुताबिक दूल्हे का नजदीकी रिश्तेदार पूरी तरह नशे में था। वह फरीदाबाद का रहने वाला है। शादी के दौरान अपनी पिस्टल से फायरिंग कर रहा था। कई फायर करने के बाद उसे लगा कि कार्टेज खाली हो गया है। इस पर उसने पिस्टल कमर में लगा ली।
डीजे पर नाचने के दौरान किसी तरह पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। इस मामले में इंस्पेक्टर एनपी सिंह का कहना है कि गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की गई है। वह इस बारे में कुछ नहीं बता रहे। मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-----------