फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pirates loot, build, shoot

राहगीरों को लूटा, बांध्ाा, गोली मारी

Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ सिकंदराराऊ।
ब्यूूराे अमर उजाला/ सिकंदराराऊ। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pirates loot, build, shoot
लूट की घटना के बाद पीड़ितों के घर पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने बुधवार को पुरदिलनगर मार्ग पर रोड होल्डअप कर जमकर लूटपाट की। बुधवार तड़के ई-रिक्शा में बैठकर कस्बा पुरदिलनगर जा रहे दो युवक और एक युवती को असलहों के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। रिक्शे में एक अन्य युवक भी इनके साथ था, लेकिन वह किसी तरह लूटपाट से बच गया। विरोध करने पर एक युवक की कमर से तमंचा सटाकर बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में गोली निकालने के पश्चात आईसीयू में दाखिल कर दिया गया है। बदमाशों ने 20 हजार रुपये और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। इससे पूर्व एक मैक्स गाड़ी के चालक से साढ़े छह हजार रुपये लूटकर बदमाशों ने उसे बांधकर पास के बाग में फेंक दिया। सुबह जब सड़क पर चहल-पहल शुरू हुई, तब जाकर लूटपाट का यह सिलसिला रुका। सूचना पर एएसपी संसार सिंह भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा निवासी विजय नुमाइश में जगह-जगह आर्टिफिशियल ज्वैलरी की स्टॉल लगता है। विजय के साथ राहुल और सोनू भी काम करते हैं। गुजरात में काम करने के पश्चात ये लोग दिल्ली में विजय की मौसी के यहां आए और वहां से उसकी मौसेरी बहन पिंकी के साथ दिल्ली से बस द्वारा सिकंदराराऊ आए और 100 रुपये में भाड़े पर ई-रिक्शा लेकर पुरदिलनगर के लिए रवाना हुए। नहर पुल से थोड़ा पहले बदमाशों ने एक पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिया था और रास्ता बंद कर रखा था। ई-रिक्शा रुकते ही चार-पांच बदमाश हाथों में तमंचा लेकर आ गए और सभी को गाड़ी से उतार लिया। ई-रिक्शा में रखे बैग को छीनने लगे। दो बदमाशों ने दूसरे युवक सोनू से जेब में रखे सात हजार रुपये लूट लिए। बैग लूटने का विजय ने प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने डराने के उद्देश्य से हवा में कई फायर किए। विजय फिर भी काबू में नहीं आया तो तमंचा उसकी कमर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही विजय सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। इधर, गोली की आवाज सुनते ही कई लोग, जोकि सुबह टहल रहे थे घटनास्थल पर पहुंचने लगे। यह देखकर कुछ बदमाश बाइक पर बैठकर और कुछ अंधेरे का लाभ उठाकर पैदल ही सुरक्षित निकल गए। बाद में कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल विजय को सीएचसी ले गई। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में पता चला कि इससे पूर्व सड़क पर पेड़ कटा होने के कारण सिकंदराराऊ आ रही एक मैक्स गाड़ी को भी बदमाशों ने रोका और तमंचे के बल पर उसके चालक जसवीर निवासी संभल मुरादाबाद से साढ़े छह हजार रुपये लूटकर उसे पास के आम के बाग में बांध कर डाल दिया।  बदमाशों का उद्देश्य और लूटपाट करना था, लेकिन गोली चलने से लोगों के आ जाने से वे सफल नहीं हो पाए। इस वारदात से इलाके में खलबली मच गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed