फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passenger , driver - operator in the tip - saddled , Hungama

यात्री, चालक-परिचालक में नोक-झोंक, हंगामा

Thu, 11 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। रोडवेज बसों के चालक परिचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे। बसों को शहर के अंदर बस स्टेंड होते हुए न ले जाकर चालक बाईपास से बसों को गुजार रहे हैं। गुरुवार को एक बस चालक ने हाथरस के यात्रियों को बाईपास पर ही उतार दिया। इससे यात्री भड़क गए। यात्री और बस चालक-परिचालक में जमकर गाली गलौज हुई। 

विज्ञापन

हाथरस डिपो की एक बस गुरुवार को अलीगढ़ से हाथरस होते हुए आगरा की ओर जा रही थी। इस बस में लगभग 20 सवारी हाथरस की थीं, लेकिन बस चालक बस को हाथरस बस स्टेशन पर ले जाने की बजाय बाईपास से होकर ले जाने लगा, जिसका विरोध में बस में सवार हाथरस के लोगों ने किया। चालक परिचालक ने मनमानी करते हुए यात्रियों को बाईपास पर ही उतार दिया। इस बीच यात्रियों व चालक परिचालक के बीच जमकर जमकर नोक-झोेंक और गाली-गलौज हुई। चालक-परिचालक ने यात्रियों से अभद्र व्यवहार भी किया। चालक बस को बाईपास से लेकर आगरा की ओर भाग गया। इसकी शिकायत यात्रियों ने रोडवेज अफसरों से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed