{"_id":"5a09df8a4f1c1b71548bcb26","slug":"over-20-thousand-crosses-the-account-the-atm-guard-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 20 हजार पार, एटीएम के गार्ड पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से 20 हजार पार, एटीएम के गार्ड पर शक
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पिन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम से बीते दिनों एक लेखपाल के 20 हजार रुपये पार हो गए। इस मामले में लेखपाल ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को एटीएम के दोनों गार्डों पर शक है। पुलिस जल्द ही उनसे पूछताछ करने की बात कह रही है।
पुलिस से शिकायत करते हुए सासनी की लेखपाल रेनू शर्मा ने कहा है कि दस नवंबर को उन्होंने एटीएम से जब 20 हजार रुपये निकालने की कोशिश की तो एटीएम की स्क्रीन पर नकदी न होने का संदेश देखकर वह लौट आईं। इसके बाद उनके फोन पर 20 हजार रुपये की नकदी खाते से निकलने का मैसेज पहुंचा तो वह हैरत में पड़ गईं। बैंक पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो बैंककर्मियों ने कहा कि एटीएम से रकम की निकासी हुई है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगे। एटीएम पर लगे सीसीटीवी में लेखपाल रेनू शर्मा के निकलने के बाद एटीएम में दो युवक मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
आशंका है कि रकम निकलने के बाद यही युवक इसे ले उड़े। वहीं पुलिस को लगता है कि एटीएम में यह खेल काफी समय से चल रहा है और एटीएम की देखरेख करने वाले गार्ड इसमें शामिल हैं। पुलिस ने बैंककर्मियों से भी इस मामले में पूछताछ की है।