{"_id":"5a4531924f1c1bce6d8b6a52","slug":"opposing-loot-fired-on-taylor","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर टेलर को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर टेलर को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर टेलर को गोली मार दी। गंभीर हालत में ग्रामीण घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर के रहने वाले नीरज पुत्र करन सिंह की पुरा में टेलर की दुकान है। गुरुवार रात को नीरज अपने भतीजे जयप्रकाश के साथ बाइक से पुरा से जलालपुर जा रहे थे। लाड़पुर नहर के पास पांच बदमाशों ने इनकी बाइक रोक ली और लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने नीरज की जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने नीरज को गोली मार दी। गोली नीरज के पैर में घुटने के पास जाकर लगी। गोली लगने से नीजर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। साथ मौजूद जयप्रकाश ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नीरज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद असलम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।