फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   murder of girl

दलित किशोरी की गला रेतकर नृशंस हत्या

Mon, 08 Feb 2016 10:46 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 08 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घर से 300 मीटर दूर आलू के खेत में किशोरी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला। किशोरी के पिता ने पड़ोसी युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी का कहना है कि किशोरी के साथ रेप हुआ है अथवा नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।  
विज्ञापन

पिछले साल इंटर उत्तीर्ण कर चुकी छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब तीन बजे उनकी मां की आंख खुली तो उन्होंने लड़की को चारपाई पर नहीं पाया। इसके बाद घर वालों ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। देर तक खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव की महिला शौच को आलू के खेत में गईं तो वहां एक शव को देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर ग्रामीण जब खेत में पहुंचे तो लड़की का रक्तरंजित शव मिला। उसके सभी कपड़े पैरों में पड़े थे। उसके गले को धारदार हथियार से काटा गया था। हथेली और अंगूठे पर भी काटे जाने के निशान थे।
विज्ञापन

हत्यारे ने गर्दन काटने के बाद कटी त्वचा के अंदर लड़की की चुन्नी को घुसेड़ दिया था। पास में खून से सनी एक गोलनुमा लकड़ी पड़ी थी, जो शायद किसी फावड़े से निकाली गई थी। एक रुमाल भी था। इन दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। लड़की के पिता का कहना है कि पड़ोसी युवक शीटू उनकी बेटी को परेशान करता रहा है। आगरा से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा शीटू हाल ही में आगरा से आया था।  घटना के बाद से आरोपी फरार है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। महिलाआें का करुण-क्रंदन शुरू हो गया। एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा, एएसपी अजय शंकर राय, सीओ प्रीति सिंह और थानाध्यक्ष एके सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बसपा नेता रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन राही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती सिंह बघेल और उनके पति बनी सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी हाथरस----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed