{"_id":"e23ac6f4b0a3fa71767f0de52675af55","slug":"murder-of-driver-cleaner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-क्लीनर की हत्या पर सादाबाद में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक-क्लीनर की हत्या पर सादाबाद में बवाल
hathras
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। बेखौफ बदमाशों ने जौ से भरे एक ट्रक को लूट अगवा कर चालक-क्लीनर की हत्या कर दी। दोनों के शवों को कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव धानौटी और मथुरा जिले की कोतवाली बल्देव क्षेत्र के गांव सराय दाऊद की सीमा पर खेतों में फेंक गए। सुबह ग्रामीणों ने दो लाशें देखीं तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर बल्देव और सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गईं। जिस जगह पर यह दोनों लाशें मिलीं, वह घटनास्थल सादाबाद में था और दोनों मृतक भी सादाबाद के ही निकले। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिस के वाहनों की हवा निकाल दी और आगजनी की भी कोशिश की।
एसडीएम सादाबाद वैभव मिश्रा और सीओ हाथरस राजेश पांडेय ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने और दोषियों का जल्द पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ ने कहा कि मामले में जो भी कारवाई होगी, वह आपके समक्ष होगी। जो भी पकड़ा जाएगा, उससे पूछताछ भी परिजनों के सामने ही की जाएगी। देर शाम दोनों युवकों के शवों का उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर को एसपी डॉ.एस. चन्नप्पा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धानौटी और मथुरा जिले के थाना बल्देव के ग्राम सराय दाऊद की सीमा के निकट बुधवार की सुबह दो लोगों की लाशें खेतों में पड़ी देखीं। मौके पर एक ट्रक भी फंसा था। जिस स्थान पर ट्रक फंसा हुआ था और मृतक पड़े हुए थे, वह स्थान थाना सादाबाद मे होने के कारण सादाबाद पुलिस ने अपनी कारवाई प्रारंभ कर दी। शवों को खेतों से निकलवाकर उनकी पहचान कराई।
विज्ञापन
दोनों ही मृतक ट्रक चालक निकले और वह भी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला घनी नौगांव और कजरौठी के निकले। मृतकों की शिनाख्त ट्रक चालक भूपेंद्र पुत्र दुर्ग सिंह (30 वर्ष) निवासी नगला घनी नौगांव और सह चालक नारायण पुत्र भगवान सिंह (20 वर्ष) निवासी कजरौठी सादाबाद के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि मृतक भूपेंद्र ट्रक नंबर आरजे 11 जीए-7848 को वह काशीपुर से जौ के बोरे लादकर नासिक (महाराष्ट्र) के लिए चला था।
मंगलवार की सुबह भूपेंद्र ट्रक को लेकर सादाबाद आ गया था और ट्रक में काम कराने के बाद आगरा रोड स्थित पंप से डीजल लेकर साथ में कजरौठी निवासी नारायण को लेकर सुबह करीब 11 बजे नासिक के लिए आगरा जाने वाले रोड से चला था। 12 बजकर 21 मिनट पर वह बरौस टोल प्लाजा से पास भी हुआ था। इसकी पुष्टि ट्रक मालिक ने भी की।
थाना सादाबाद पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शव मौके से उठवाकर हाथरस भेज दिए। कजरौठी और नौगांव आदि से पहुंचे ग्रामीणों में आक्रोश उपज गया। मृतकों के परिजनों के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर काफी ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं धानौटी बुर्ज, सराय एवं आसपास के गांवों के भी सैकड़ों लोग वहां एकत्रित हो गए। पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने की जीप के पहियों की हवा निकाल दी और दोनों शवों को वापस लाने की मांग करने लगे। मामले की नजाकत को देखकर थानाध्यक्ष महेशचंद्र यादव ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो मौके पर थाना चंदपा, सहपऊ, मुरसान, कोतवाली हाथरस और हाथरस गेट सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी भी पहुंच गई।
सादाबाद के सीओ के अवकाश पर होने के कारण सीओ सिटी राजेश पांड्ेय मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उल्टे ग्रामीणों ने उन्हें ही घेर लिया। थोड़ी देर बाद ही एसडीएम सादाबाद और सीओ सासनी प्रीती सिंह भी पहुंच गईं।
इस बीच भीड़ में से कुछ लोग ट्रक व अन्य वाहनों में आग लगाने की बातें करने लगे तो वहां मौजूद पुलिस- प्रशासन ने पोजीशन संभाल ली। रालोद के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी गुड्डू एवं नगला घनी निवासी अधिवक्ता चौ. गुनेंद्र सिंह आदि पहुंच गए।
उन्होंने पहले अधिकारियों से बात की और बाद में आक्रोशित भीड़ को एक स्थान पर समझा-बुझाकर एकत्रित किया। ग्रामीणों से कहा कि घटना दुखद है और हम सभी आपके साथ हैं। यदि प्रशासन इस घटना का शीघ्र खुलासा नहीं करेगा तो हम भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। तब हंगामा शांत हुआ।
घटना के संबंध में नगला घनी निवासी दुर्ग सिंह पुत्र चिंरजीलाल ने ट्रक संख्या आरजे 11 जीए-7848 के मालिक राजेंद्र सिंह बिहारी और गीतम सिंह निवासी नगला ध्यान थाना सादाबाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।