{"_id":"5720f8f64f1c1b0a61a91dc7","slug":"muat-crushing-advantage-over-quad-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर सेे कुचलकर बाइक सवार की मौैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर सेे कुचलकर बाइक सवार की मौैत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवलगढ़ी के निकट बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए लाते समय एक की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि एक को बागला जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव परसारा निवासी 18 वर्षीय आरिफ और भूरा अपनी बाइक पर सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान युवकों की बाइक को केवल गढ़ी के निकट एक टैक्ट्रर ने रौंद दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर वहां काफी भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी चंदपा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाने के प्रयास किए, लेकिन इस दौरान आरिफ की रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी पुष्टि बागला जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अस्पताल में परीक्षण के दौरान की, जबकि घायल भूरा को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। इस युवक की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है।