{"_id":"5a09e03d4f1c1b7a548bcade","slug":"more-than-three-lakh-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख से अधिक की शराब बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख से अधिक की शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव दौरान अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीमों ने सादाबाद व मुरसान में छापामारी की। इस दौरान टीम ने सादाबाद क्षेत्र में जारऊ में 300 पौवे बरामद किए।
जबकि मुरसान क्षेत्र में 41 पेटी हरियाणा की शराब बरामद की गई। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। दोनों ही मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत क्षेत्रीय थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस शराब को निकाय चुनाव में खपाने की तैयारी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी अधिकारी के निर्देशन में टीम ने सादाबाद क्षेत्र में छापामारी की। छापामारी के दौरान टीम ने सादाबाद क्षेत्र के गांव जारऊ, बाजी का बुर्ज, नगला तासी, बौहरे का बास में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
छापामारी के दौरान गांव जारऊ में ओम प्रकाश के घर से अवैध देशी शराब के 300 पौव्वे बरामद हुए, जबकि अभियुक्त ओम प्रकाश भागने में सफल रहा। आबकारी टीम ने उक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब की विक्री करने के आरोप में कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में आबकारी निरीक्षक संजय चंद्रा के साथ उनकी टीम के अन्य सदस्य व पुलिस मौजूद थे।
आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, संजय चंद्रा, पुकेश सिंह ने मुरसान में छापामारी की। छापामारी के दौरान टीम ने मुरसान पुराना किला के जंगल के पास से 41 पेटी अवैध विदेशी शराब की, जो फार सेल इन हरियाणा पायी गयी। मौके पर दो अभियुक्त भी पकड़े गए। दोनों ने अपने नाम अनुराग व कृष्णकांत शर्मा निवासी मोहल्ला किला थाना मुरसान बताये हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं आईपीसी की धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।