फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married Htyakr the body thrown on the railway track

विवाहिता की हत्याकर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Wed, 30 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 30 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married Htyakr the body thrown on the railway track
रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस और लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के गांव माधुरी में मंगलवार रात ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्याकर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत हालात में देखकर ग्रामीणों को जानकारी हुई। घटना के बाद ससुरालवाले घर में ताला डालकर भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी पर महिला के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। बता दें कि अलीगढ़ के गांव नगला देवी निवासी नरेश यादव ने अपनी पुत्री अंजू की शादी 2013 में माधुरी निवासी सत्यवीर के साथ की थी।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में रुपयों तथा कार की मांग को लेकर अंजू का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। मंगलवार रात गांव का ही किसी ने अंजू के मायके फोन किया कि तुम्हारी लड़की को मारपीट रहे हैं, इसे आकर ले जाओ। आरोप है कि अंजू को को रात में ही मारकर रेलवे लाइन पर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गांव वालों ने दोबारा मायके में सूचना दी कि तुम्हारी लड़की का शव रेलवे लाइन पर है। उधर सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, मायके वालों ने आकर देखा तो पाया कि शव को रेलवे लाइन से उठाकर गांव के श्मशान के समीप पास डाल दिया गया तथा। इस मामले में महिला के पिता नरेश ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

वहीं हसायन में बीते दिनों अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल करने के आरोपी शख्स के खिलाफ ससुर रमेश की शिकायत पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ नरेंद्रपाल सिंह के मुताबिक आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धम्मा सोरों कासगंज का रहने वाला है।

वारदात के बाद से ही वह फरार है। वारदात में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मालूम हो  कि धर्मेंद्र की पत्नी मधु कानऊ में अपने मायके में रह रही थी। धर्मेंद्र उसे बुलाने आया था। मधु के ससुराल  जाने से इंकार करने के बाद उसने पत्नी पर फायर  कर दिया। मधु की हालत अभी भी गंभीर है और वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed