फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mari shot, death after sister's marriage

बहन की शादी के बाद खुद को मारी गोली, मौत

Mon, 24 Apr 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 24 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mari shot, death after sister's marriage
प्रशांत का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव कैलोरा में 25 वर्षीय युवक ने अपनी बहन की शादी में परिजनों से हुए मामूली विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। नाराज युवक ने घर पर आकर यह आत्मघाती कदम उठाया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रशांत पुत्र शीलेंद्र की चचेरी बहन की शादी रविवार को आगरा में थी। प्रशांत परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ शादी समारोह में पहुंचा था। रविवार रात को मामूली बात पर उसका विवाद परिजनों से हो गया। वह शादी समारोह को छोड़कर दोस्तों के साथ कैलोरा में अपने घर लौट आया। इस दौरान उसने दोस्तों से कहा था कि वह खुद को गोली मारकर जान दे देगा। दोस्तों ने यह बात गांव के कुछ लोगों को भी बताई लेकिन वह इसे हल्के में ले गए। प्रशांत के दोस्तों ने उसे गांव में उसकी दुकान के पीछे बने एक कमरे पर छोड़ दिया। यहां प्रशांत ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। दोस्तों को इस बात का अहसास नहीं था कि कमरे में प्रशांत ने तमंचा छिपा रखा है।
विज्ञापन


देर रात गोली चलने की आवाज ने प्रशांत के दोस्तों को नींद से जगा दिया। वह दौड़े-दौड़े उसके कमरे तक पहुंचे। जंगले पर लगे पर्दे को एक लकड़ी से हटाकर देखा तो खून से सराबोर प्रशांत कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा था। तब तक दोस्तों और गांव के लोगों की नजर तमंचे पर नहीं पड़ी थी। हाथ की नस काटने के अंदेशे में गांव के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ प्रशांत को बचाने की कोशिश की। दरवाजा तोड़ने के बाद जब ग्रामीणों ने पूरा नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इंस्पेक्टर हाथरस जंक्शन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि युवक ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के पीछे परिजनों से कोई झगड़ा होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed