फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Many injured in roadway bus and truck collision

रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में कई घायल

Fri, 02 Nov 2018 11:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 02 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Many injured in roadway bus and truck collision
मथुरा रोड पर हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्त ट्रक व बस। - फोटो : Amar Ujala
 कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला गजुआ के पास रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और  कई यात्री चोटिल हो गए। जिसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। काफी देर बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को रोड से हटाया जा सका।   
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह मथुरा डिपो की रोडवेज बस हाथरस आ रही थी। नगला गजुआ के पास बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दोनों वाहनों की भिड़ंत की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर आ गए और बस में फंसे चालक राकेश सिंह पुत्र देवीसरन निवासी गुडेरा राया को बाहर निकाला गया और एक बाइक सवार की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां से चालक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। बस परिचालक मुकेश सिंह निवासी राया और प्रदीप कुमार निवासी हरदोई को भी जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों के  मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मथुरा हाथरस मार्ग पर जाम की स्थित पैदा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed