फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man killed due to current

करंट से पति की मौत, पत्नी-बेटा झुलसे

Sun, 31 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Man killed due to current
Hari Singh - फोटो : amar ujala
सादाबाद। क्षेत्र के गांव गीगला में शनिवार की तड़के बारिश के दौरान टीनशेड में आए करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में पत्नी और बेटा भी झुलस गए। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव रूंदकापुरा थाना मनिया जिला धौलपुर निवासी 39 वर्षीय हरी सिंह पुत्र मंगल सिंह कुशवाह कुछ समय से अपनी ननिहाल गांव गीगला थाना सादाबाद जिला हाथरस में रह रहा था। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे हरी सिंह पंखे का स्विच बोर्ड लगा रहा था। इसी दौरान वह टीनशेड में आ रहे  करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


चीख सुनकर पत्नी कल्पना ने भी उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह करंट से झुलस गई और दूर जाकर गिरी। हरी सिंह का बेटा प्रताप भी माता-पिता को बचाने के दौरान करंट से झुलस गया। हरी सिंह के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर जिपं सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना
विज्ञापन
विज्ञापन

दी।

विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक मदद देने को कहा। उन्हाेंने कहा कि वह मृतक के चारों बच्चों के पालन पोषण का खर्च में स्वयं वहन करेंगे। इस दौरान मोहन सिंह कुशवाह, रनवीर कुशवाह, उमेश पाठक,  मनोज कुमार, सुनहरी कुशवाह, इक़बाल खां, दामोदर, नाहर सिंह, निहाल सिंह व लवकुश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed