{"_id":"57449bcb4f1c1b756269072f","slug":"made-businessmen-hostage-robbed-silver-bell","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायियों को बनाया बंधक, चांदी के घुंघरू लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायियों को बनाया बंधक, चांदी के घुंघरू लूटे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के ग्राम बिसावर के मोहल्ला मुकुंदपुर निवासी दो सगे भाइयों संजय व दिलीप से बदमाशाें ने 30 किलो चांदी के घुंघरू लूट लिए। वे अपनी कार से घुंघरू लेकर आगरा जा रहे थे। नगला शेखा बंबा के पुल के पास एक बुलेरो में सवार बदमाशों ने उन्हें घेर कर तमंचे के बल पर कार में ही बंधक बना लिया। फिर घटना को अंजाम देने के बाद उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे के निकट छोड़कर भाग गए। बदमाश भागते समय 30 किलो चांदी के घुंघरू के साथ उनका मोबाइल भी छीन ले गए थे।
बदमाशों के फरार होने के बाद दोनों व्यापारियों ने शोर मचाना शुर कर दिया। उनकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे कुछ लोग इकट्ठे हो गए। उन्हें बंधन मुक्त किया। इसके बाद घटना की जानकारी खंदौली और कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानवीन शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों के मोबाइल घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पडे़ मिल गए। इससे पहले घटनास्थल को लेकर दोनों जिलों की पुलिस कुछ देर के लिए सीमा विवाद में उलझी रही। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की पहल के बाद घटना की रिपोर्ट कोतवाली खंदौली ने दर्ज कर ली। जबकि घटना की सूचना कोतवाली सादाबाद पुलिस को भी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद सभी संभावित मार्गों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। इस क्रम में हाथरस, एटा, मथुरा एवं आगरा को जोड़ने वाले तमाम मार्गों पर सख्त पहरा बिठा दिया गया। फिर भी देर शाम तक पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी।
चांदी के घुंघरू लूट की घटना कोतवाली खंदौली क्षेत्र में हुई है। पुलिस इसकी छानवीन में जुटी हुई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाकर दबिश दी जा जा रही है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
महेशचंद्र यादव,कोतवाली सादाबाद के प्रभारी निरीक्षक