{"_id":"5adf72144f1c1b3c0a8b64f2","slug":"lpg-cylinders-five-scorches-including-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडर में आग, मासूम समेत पांच झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई गैस सिलिंडर में आग, मासूम समेत पांच झुलसे
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला लाला के नगला में सोमवार रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। इनमें दो महिलाएं हैं। गंभीर रूप से झुलसे चारों वयस्कों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे घायल ओमप्रकाश (50) ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे उनकी पत्नी अनारदेवी (45) और भांजी रीना (20) घर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अनारदेवी व रीना के अलावा ओमप्रकाश का डेढ़ वर्षीय नाती नितिन झुलस गई। आग ने घर में रखे सामान को चपेट में ले लिया। जलते सिलिंडर को घर से बाहर निकालने की कोशिश में ओमप्रकाश और उसका बेटा बंटू (30) भी झुलस गए।
मोहल्ले के लोगों की मदद से किसी तरह सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर बुझाया गया। परिजन झुलस चुके पांचों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। मासूम नितिन को छोड़कर बाकी सभी की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन