फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Looting broke open the gate of the house of

घर का दरवाजा तोड़कर की लूटपाट

Thu, 28 Jan 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव मुगरिया में चार बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया और जमकर लूटपाट की। बदमाश घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और परिजनों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात और छह हजार रुपये की नकदी ले गए। 

बदमाश सोमवार की रात रघुवीर पुत्र भूप सिंह के घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने घर में मौजूद सास-बहू को बंधक बना लिया। घर के बाकी लोग मथुरा गए हुए थे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर बदमाश सोने के झुमके, कानों की बाली, बिछिया, छह जोड़ी पायजेब, घड़ी और नकदी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें घर से निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। एसओ एसपी सिंह के मुताबिक चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed