फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Looted jewelery, mobile phones

तमंचा दिखाकर महिलाओं से लूटे जेवरात, मोबाइल

Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Looted jewelery, mobile phones
लूट - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर के पास पुलिस से बेखौफ लुटेरों ने तमंचा दिखाकर दो सगी बहनों से लाखों के जेवरात, नकदी और मोबाइल लूट लिए। पुलिस शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन


दर्शन शर्मा पत्नी बृजेश शर्मा दिल्ली में रहती हैं। उनका मायका हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में है। दर्शन अपनी बहन उमा शर्मा पत्नी भजनलाल निवासी साहिबाबाद के साथ हाथरस एक शादी समारोह में आई थीं। सोमवार को दोनों बहने मां का हाल जानने मायके वाहनपुर जा रही थीं। टेंपो से वाहनपुर पर उतरने के बाद वे कच्चे रास्ते से घर की ओर जा रही थीं तभी भट्ठे में छिपे दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचा निकाल लिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जान से मारने की बात कहने पर महिलाएं डर गईं। आरोपियों ने महिलाओं से चार अंगूठी, कुंडल, मंगलसूत्र, चूड़ियां उतरवा लीं। दोनों बहनों से साढ़े पांच तोले वजन के सोने के जेवरात लूटने के बाद बदमाशों ने दर्शन शर्मा का मोबाइल फोन और छह हजार रुपये भी लूट लिए। लूट की वारदात के बाद दोनों बहने किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को वारदात के बारे में बताया। पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed