फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Looted by killing employee company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मी की हत्या कर लूट

Tue, 04 Sep 2018 12:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 04 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Looted by killing employee company employee
गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
 सोमवार की रात्रि में बाइकर्स ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर उससे हजारों की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। आगरा-अलीगढ़ रोड पर हतीसा बाईपास के निकट इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। घायल को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया और वहां से गंभीर हालत में आगरा भेज दिया गया। हाथरस से आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आगरा के बोदला निवासी सतीश उर्फ गुड्डू (36) धनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था। सोमवार की रात्रि 8 बजे के करीब जब वह आगरा से बाइक से अलीगढ़ जा रहा था तो एनएच पर हतीसा के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस पर सतीश नीचे गिर गया। बदमाशों ने जब उसे लूटपाट की कोशिश की तो सतीश ने इसका विरोध किया। इसी छीनाछपटी के दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उससे करीब 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। घटना के बाद घायल ने जब शोर मचाया तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुुंच गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी की। घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में एसपी ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। उनका कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में लगी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed