{"_id":"5a53b1fa4f1c1b1c198b58f1","slug":"loot-of-rs-2-80-lakh-from-the-operator-of-the-public-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र के संचालक से 2.80 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनसेवा केंद्र के संचालक से 2.80 लाख रुपये की लूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में इगलास रोड पर जनसेवा केंद्र के संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 2.80 लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इगलास थाना क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र भगवान सिंह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में इगलास रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास जनसेवा केंद्र चलाता है। अनिल के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह जनसेवा केंद्र से घर की ओर जा रहा था, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।
बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक पर टंगा रुपयों का थैला छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अनिल के साथ मारपीट भी की। अनिल के मुताबिक रुपयों का थैला छीनने के बाद आरोपी भाग निकले। इस थैले में 2.80 लाख रुपये थे। लूट की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर बाद कोतवाल अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। देर तक जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी रही। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि लूट की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही हे। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।