फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loader Loot from Dairy Businessman

डेयरी कारोबारी से लोडर लूटी

Mon, 29 Jan 2018 11:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 29 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
 Loader Loot from Dairy Businessman
Loot
चंदपा थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे गांव कोटा और कपूरा के बीच स्कॉर्पियो कार में सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी कारोबारी के लोडर को रोक लिया। मारपीट करने के बाद बदमाश लोडर लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


लूट के बाद बदमाश डेयरी कारोबारी अपनी कार में डालकर साथ ले गए और उसे सादाबाद क्षेत्र के गांव छतारा पर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव महामोनी के रहने वाले 45 सुखवीर सिंह के मुताबिक उनकी मधुगढ़ी में डेयरी है। वह रविवार रात को अपने बेटे के साथ हाथरस दूध उतारकर लोडर से गांव के लिए लौट रहे थे। तभी कोटा और कपूरा के बीच में बदमाशों ने उनकी कार रोक ली। बदमाशों के मारपीट करने पर सुखवीर के साथ मौजूद उनके बेटे ने जान बचाने को खेत में दौड़ लगा दी। बदमाशों ने सुखवीर को कार में डाल लिया और अपने साथ ले गए। एक बदमाश लोडर को चलाकर कार के पीछे-पीछे चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने लाखो की कीमत का लोडर तो लूट ही लिया इसके अलावा उन्होंने सुखवीर के साथ मारपीट कर उसका एटीएम और आधार कार्ड भी छीन लिया। हजारों की कीमत का सुखवीर का मोबाइल फोन भी बदमाशों ने छीन लिया। गांव छतारा के पास बदमाश सुखवीर को फेंककर भाग निकले। सुखवीर ने गोपाल नाम के शख्स के फोन से यूपी 100 को सूचना दी। यूपी 100 की सूचना पर चंदपा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed